बहुत
पुरानी बात है.
एक
छोटा सा देश था.
उस
देश की आर्थिक स्थिति बहुत
ख़राब थी जबकि वहां का
वित्तमंत्री रोज़ अपना
घोड़ा और कोड़ा लेकर टैक्स
इकट्ठा करने निकलता था.
राजा
चिंतित हुआ,
उसने
वित्तमंत्री को अपने महल
बुलाया और पूछा कि ऐसा कब तक
चलेगा.
वित्तमंत्री
ने कहा –‘महाराज एक कोड़ा और
दे दो मुझे,
और
फिर देखो.’
राजा
ने कहा –‘दिया गया.’
वित्तमंत्री
ने याद दिलाया –‘पर महाराज,
मेरे
पास कोड़ा ख़रीदने के लिए
पैसे नहीं हैं.’
‘ठीक
है,
इसका
घोड़ा बेचकर इसे कोड़ा ले
दो.’–
राजा
ने सेवादारों को आदेश दिया
और शिकार पर चला गया.
00000

