कानून लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कानून लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 26 सितंबर 2013

(लघुकथा) शतरंज



एक देश में एक अदालत थी और एक था चोट्टा.
उसी देश से, चोट्टे और अदालत का संवाद:-

अदालत – ‘तुम देश कैसे चला सकते हो ?’
चोट्टा – ‘मैं क्‍या करूं, लोग मानते ही नहीं.’
अदालत – ‘ठीक है, मैंने तुम्‍हें आज़ाद कि‍या.’
चोट्टा – ‘रूको रूको मैं कानून बदल के लाता हूं.’
अदालत – ‘लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम में बदलाव नहीं चलेगा.’
चोट्टा – ‘ठीक है संवि‍धान में ही बदलाव कर देता हूं.’
अदालत – ‘वो तुम कर नहीं सकते, याद है न भारत का ‘केशवानंद भारती केस’ ?’

चोट्टे और अदालत का संवाद समाप्‍त हुआ.
00000 

बुधवार, 20 मार्च 2013

(लघुकथा) एफ़. आई. आर.

एक नेता जी टहलते हुए उधर से नि‍कल रहे थे कि मजमा सा लगा देख ठि‍ठक गए. दूर से उन्‍हें लगा कि बहुत से वकील लोग कि‍सी को घेरे हुए हैं. उनकी उत्‍सुकता और बढ़ गई. सोचा, कहीं फि‍र कोर्ट-कचेहरी की हड़ताल तो नहीं ! पर ऐसा कुछ सुना तो नहीं था. सो, उधर को ही हो लि‍ए कि चलो देखें तो सही, माजरा क्‍या है.

वहां पहुंचते ही उनकी ‘आओ जी, आओ जी’ होने लगी. उन्‍होंने देखा कि भीड़ के बीच कुछ जज साहेबान भी खड़े थे. और उन सबके बीच खड़ा था एक पुलि‍सवाला. सबने मि‍लकर नेता जी को भी पुलि‍सवाले के बगल में खड़ा कर दि‍या. और फि‍र कि‍सी ने माइक पर भाषण शुरू कि‍या –‘भाइयो और बहनो, जब भी कि‍सी कानून की बात चलती है तो उस मुद्दे से जुड़ी कानूनी कि‍ताबें पढ़ते-पढ़ते हम हलकान हो जाते हैं. पर धन्‍य है हमारी ये कानून फ़ैक्‍ट्री जो बि‍ना रूके रोज़ नए-नए कानून बनाती जाती है.’ कहते हुए उसने नेता जी की ओर इशारा कि‍या. नेता जी की बत्‍तीसी दि‍खने की देर थी, तालि‍यां ही तालि‍यां पि‍टीं.

भाषण चालू था - ‘कभी, कहीं, कोई भी अपराध हो तो क्‍या मज़ाल कि एफ़. आई. आर. लि‍खने से पहले ये हवलदार जी सोचने के लि‍ए पलक भी झपकें कि उस अपराध पर कि‍स कानून की कौन सी धारा लगेगी. कानून और धारा खटाक से लगा देते हैं. तो आइए, इन दोनों महानुभावों के सार्वजनि‍क सम्मान समारोह को सफल बनाएं.’ उसके बाद, नेता जी और पुलि‍सवाले को दे दनादन मालाएं पहनाई जाने लगीं.
00000



रविवार, 18 मार्च 2012

(लघुकथा) लीगल पेपर


वह आगे की पढ़ाई के लि‍ए गॉंव से शहर आया था. सुना-सुनी, बेचारे मॉं-बाप उसे बनाना तो चाहते थे डॉक्‍टर या इंजीनि‍यर पर लोगों ने ये भी बताया था कि‍ भई इसमें ख़र्चा बहुत होगा. सो उन्‍होंने रूखी-सूखी खा कर भी उसे वकील बनाने की ठानी. वह कानून की पढ़ाई कर रहा था.

कि‍सी दूसरे के साथ मि‍लकर कि‍राए पर एक कमरा ठीक कर लि‍या था उसने. मकान मालि‍क कमरे में ही रोटी भी बना लेने देता था. महीने के महीने गॉव से एक छोटा सा मनि‍ऑर्डर आता तो था पर कुछ ही दि‍न बाद हाथ फि‍र तंग होने लगता था उसका. एक दि‍न उसने कुछ और पैसे मंगवाने की जुगत बि‍ठाई और कंप्‍यूटर से प्रि‍न्‍ट लेने के बारे में लि‍खा –‘बाबा, लीगल पेपर की बहुत सख्त ज़रूरत है, जल्दी से साढ़े सात सौ रूपये और भेज दो.’

गॉंव में लीगल पेपर का मतलब कानून के पर्चे का ख़र्च पढ़ कर पैसे भेज दि‍ए गए. मुवकि्कलों से पैसे गांठने का यह उसका पहला पाठ था जो उसने अच्‍छे से पास कर लि‍या था.
00000